दमोह: दमोह के आम चोपरा में गोली लगने से व्यक्ति की मौत, आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच जारी
Damoh, Damoh | Apr 23, 2026 दमोह शहर के जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के आमचोपरा क्षेत्र के शक्तिनगर में गुरुवार रात 45 वर्षीय संतोष राठौर की गोली लगने से मौत हो गईपड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा तो संतोष राठौर गंभीर हालत में पड़े थे। घटना की सूचना पर दमोह देहात थाना पुलिस ,जबलपुर नाका चौकी पुलिस और सागर से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी