लालगंज: सरेनी क्षेत्र के ग्राम सभा चहोतर के लाला खेड़ा में दर्दनाक हादसे में छेदी लाल मिस्त्री और उनकी पत्नी की गैस से मौत
12 अप्रैल 2026 रविवार 12:00 बजे सरेनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चहोतर के लाला खेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में छेदी लाल मिस्त्री और उनकी धर्मपत्नी की गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं चहोतर गांव में ही पप्पू धानुक के नौजवान पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।