गभाना: भरतरी विद्युत उपकेंद्र पर अघोषित बिजली कटौती एवं किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु का धरना-प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गभाना क्षेत्र के भरतरी विद्युत उपकेंद्र पर अघोषित बिजली कटौती और विभागीय उत्पीड़न के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि धान, बाजरा जैसी फसलों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि सरकार ने सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया है। लेकिन उपकेंद्र से केवल 5-6 घंटे बिजली दी जाए