गभाना: गभाना में स्कूल की बस में कक्षा 9वीं का छात्र गिरकर हुआ घायल, बस में क्षमता से अधिक थे बच्चे
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के सोमना मोड़ की है।जहाँ बुधवार की सुबह बस में सवार कक्षा 9 का छात्र बस से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई।परिवार के लोगों का आरोप है कि बस में क्षमता से अधिक बच्चे बैठ जाते हैं। कुछ बच्चों को बस में सीट तक नहीं उपलब्ध होती है।