हथुआ: मीरगंज-भोरे मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, सदर अस्पताल रेफर
मीरगंज-भोरे मार्ग पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि एक बच्चे सहित दो अन्य को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।