इकौना: पांच पीरान के पास पलटा ई-रिक्शा दो लोग घायल
थाना इकौना क्षेत्र के इकौना देहात पांच पीरान पुरवा निवासी रोजा बेगम 50 वर्ष पत्नी रसीद, कल्लू 35 वर्ष पुत्र रसीद अपनी रिश्तेदारी से सोमवार शाम वापस ई रिक्शा से घर आ रही थी। ई रिक्शा पांच पीरान के पास पहुंचते ही अचानक गड्ढे में आ जाने से पलट गया। जिसमें रोजा बेगम व कल्लू घायल हो गए आसपास के लोगों ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया जहाँ इलाज जारी है।