चंदौली: बर्थरा खुर्द में दबंगों का कहर, लाठी-डंडे और ईट-पत्थर से एक परिवार के पांच सदस्य घायल, वीडियो हुआ वायरल
सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा खुर्द में बेखौफ होकर दबंगों ने लाठी-डंडे व ईट पत्थर चलाए हैंव जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि दबंग किस प्रकार लाठी व डंडे चला रहे है। एक परिवार के पांच सदस्य घायल बताए जा रहे है। शनिवार सुबह थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की जांचकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।