चंदौली: विजय नारायणपुर में मनबढ़ों ने एक परिवार के 5 सदस्यों को मारपीट कर किया घायल
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के विजय नारायणपुर में शुक्रवार रात किसी विवाद में मनबढ़ों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया है। घायल रजनीश,रूबी कुमारी,राहुल कुमार,महेंद्र प्रसाद व एक अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी बिंदेश्वर प्रसाद पांडे ने बताया कि मारपीट घटना की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।