चंदौली: नौबतपुर के समीप सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला एक युवक, हालत नाजुक
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर समीप शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि घायल अवस्था में सड़क पर एक युवक मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज जारी है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायल सतीश कुमार 30 वर्ष वाराणसी के रामनगर का रहने वाला है।