मुगलसराय: हरिशंकरपुर में घायल व्यापारी के परिजनों ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग तेज
मुगलसराय हरिशंकरपुर में 28 मार्च को दुकानदार महेंद्र नाथ प्रसाद पर अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आज गुरुवार सुबह 08 बजे को परिजनों में नाराजगी है। वहीं भागीदारी पार्टी के नेताओं ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है।