तुरकौलिया: तुरकौलिया में गुरुवार को बरामद पीकअप सहित ₹5 लाख की विदेशी शराब मामले में लाइनर सहित तस्कर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
तुरकौलिया में गुरुवार बरामद पीकअप सहित ₹5 लाख के विदेशी शराब मामले में पुलिस लाइनर सहित तस्कर पर रविवार दर्ज की प्राथमिकी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तुरकौलिया दक्षिणी पंचायत के अशर्फी साह टोला वार्ड सदस्य पुत्र को तस्कर के रूप में चिन्हित किया गया है। साथ ही इसके लाइनर सहित अन्य चार पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमरी की जा रही है।