तुरकौलिया: कवलपुर नहर के पास से तुरकौलिया पुलिस ने ₹5 लाख का विदेशी शराब जब्त किया, चालक को किया गिरफ्तार
तुरकौलिया पुलिस कवलपुर नहर के पास से पीकअप पर लदा 5 लाख रुपये के विदेशी शराब के साथ गुरुवार चालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दो बजे बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पीकअप को पकड़ जांच किया गया। जहां मछली के कार्टन के बर्फ के अंदर छुपा कर रखा गया 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया हैं।उक्त चालक से तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।