तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च व माइकिंग कर लोगों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की
रघुनाथपुर पुलिस गुरुवार को दस बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाल व माइकिंग कर लोगो से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस पीपल चौक,सपही,सहित अन्य चौक पर फ्लैग मार्च निकाली। साथ ही कहा गया डीजे व अश्लील गाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी।