तुरकौलिया: चिउटहीं में अज्ञात वाहन की ठोकर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, नाराज परिजनों ने तुरकौलिया छपवा पथ को किया जाम
चिउटहीं में गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, नाराज परिजनों ने तुरकौलिया छपवा पथ को जाम कर दिया। घटना शाम साढ़े पांच बजे की हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा कर जाम हटवाया। मृत बच्ची की पहचान उक्त गांव के निवासी पवन यादव की 5 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। मृत बच्ची होली के लिए पिचकारी खरीदने जा रही थी।