कटनी ग्रामीण: देवगांव साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में बारिश का पानी बना दुकानदारों के लिए संकट
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव दुकानदारों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बाजार क्षेत्र में जहां दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं, वहां बारिश का पानी भर जाने से कीचड़ की स्थिति बन रही है।