बिश्रामपुर: महुगाई के दुर्गापुर में अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का मनाया गया 165 वां शहादत दिवस,कई लोग हुए शामिल
खरवार आदिवासी एकता मंच द्वारा अमर शहीद नीलांबर पीतांबर का 165 वा शहादत दिवस मनाया गया.कार्यक्रम की शुरुआत विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के महुगायी दुर्गापुर में स्थापित नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह खरवार ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर देश की आजादी के नायक थे।मौके पर कई लोग मौजूद थे।