पचरुखी: पचरुखी चीनी मिल मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
पचरुखी चीनी मिल मोड़ के समीप गुरुवार की संध्या साढ़े पांच बजे पिक अप की ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। समाचार प्रेषण तक घायल की पहचान नहीं हो सकी है।