पचरुखी: पचरुखी में तेजस्वी यादव का हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से अभिवादन
पचरुखी चीनी मोड़ पर बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। जहां राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव चीनी मिल मोड़ पर चंद मिनटों के लिए रुके और कार्यकर्ताओं से मिले। तेजस्वी यादव के आने से राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भर गया।