पुष्पराजगढ़: ग्राम पंचायत हर्राटोला में जल चौपाल का आयोजन किया गया
शुक्रवार 3 बजे दुधमनिया के अंतर्गत नवांकुर संस्था आजाद नवयुवक ग्रामीण संस्थान हर्राटोला द्वारा ग्राम पंचायत हर्राटोला में जल चौपाल का आयोजन किया गया। आजाद नवयुवक ग्रामीण संस्थान हर्राटोला के सदस्यों ने ग्रामीणों को ‘‘जल शपथ’’ दिलाई और बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से गांव के जल स्तर को सुधारा जा सकता है।