खोदावंदपुर: थानाध्यक्ष खोदावंदपुर: पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव
खोदावन्दपुर थाना परिसर में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश थाना अध्यक्ष ने दिया। थाना परिसर में पौधरोपण करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधों का महत्व हर किसी को समझना अत्यंत ही आवश्यक है। पेड़ पौधा केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं है।