जोधपुर: जोधपुर में शुरू हुआ मरू निनाद प्रांत घोष शिविर, 5000 से अधिक घोष वादक भागीदारी
शिकारपुरा, जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मरू निनाद प्रांत घोष शिविर 13 अक्टूबर से शुरू हुआ। 5000 से ज्यादा घोष वादक स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन संघ के राजस्थान प्रचारक निंबाराम ने किया। आयोजन स्थल राजाराम आश्रम दुल्हन की तरह सजाया गया। शिविर में 4 दिन के लिए आरामदायक आवास और आधुनिक मशीनों से बनने वाला भोजन व्यवस्था की गई है।