करनाल: 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव, अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान: उत्तम सिंह
Karnal, Karnal | Oct 2, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा, ऐसे में उन्होंने जिला करनाल के सभी मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है।