ग्राम खेड़ी में भारी बारिश होने से किसान के खेत में घुसा पानी,फसल हुई तबाह।भीकनगांव तहसील के ग्राम खेड़ी में एनटीपीसी की लापरवाही से एक किसान की पूरी खड़ी फसल तबाह हो गई। भारी बारिश के चलते एनटीपीसी ने रेलवे ट्रैक के पास नाली बनाई,लेकिन भारी बारिश होने से नाली टूट गईं। और सारा पानी किसान के खेत मे जमा हो गया।जिससे कि किसान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।