भीकनगांव में एकदिवसीय कार्यशाला में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को दी पोषण माह की जानकारी।पोषण माह अंतर्गत। भीकनगांव नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती साधना कानूनगो द्वारा 01 से 30 सितम्बर तक चलने वाले पोषण माह के सम्बन्ध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप नसे जानकारी दी गई।