जल भराव अधिक होने के चलते शनिवार रात्रि में खोले जायेंगे अपर वेदा बांध के गेट।भीकनगांव के समीप बने अपर वेदा बांध में जलभराव पूर्ण क्षमता तक पहुंच चुका हैं।जिसे मेंटेनेंस करने के लिए शनिवार रात्रि में बांध का एक गेट 1दशमलव 50मीटर तक खोला जायेगा। जिसमें करीब 2000क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। जिसको लेकर आसपास के गावों में लोगों को अलर्ट किया हैं।