बमनाला में दो सौ महिलाओं ने सीड बॉल बनाकर,जंगलों में किए रोपित,पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश।जलवायु संरक्षण एवम पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर बमनाला में सामाजिक संस्था द्वारा पहल की गईं हैं। पर्यावरण एवम जलवायु के संरक्षण हेतु करीब दो सौ महिलाओं ने तेईस हजार सीड बॉल बनाकर आसपास के जंगलों एवम पहाड़ियों पर रोपित किए हैं।