कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने जनता दरबार लगाकर नगरवासियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस दरबार में उन्होंने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जनता दरबार के दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।