मऊगंज: दहेज की मांग पर नवविवाहिता से मारपीट, पति व सास पर प्रताड़ना का आरोप, मऊगंज थाना के दुवगवा कुर्मियान गांव की घटना
Mauganj, Rewa | Aug 3, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के दुवगवा कुर्मियान वार्ड क्रमांक 01 निवासी महिला परिजनो के साथ पुलिस थाना पहुंचकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है।पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।22 वर्षीय नेहा पटेल ने अपने पति पुष्पेंद्र पटेल और सास कौशिल्या पटेल पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है।