मऊगंज: सोनबर्षा के युवक से साइबर ठगी, ₹60 हजार गंवाए, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज
Mauganj, Rewa | Aug 1, 2025 मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सोनवर्षा गांव निवासी युवक ने साइबर फ्राडो द्वारा हुई 60 हजार रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।शिवानंद पटेल निवासी सोनवर्षा का दोस्त संजय विश्वकर्मा जो सऊदी अरब में रहता है उसके नाम से साइबर फ्रॉड़ों द्वारा फर्जी आईडी बनाई गई और वीजा खत्म होने की जानकारी देते हुए दोस्त बनाकर उससे 60 हजार रुपये खाते में डलवा लिए।