मऊगंज: मऊगंज पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन अटैच
Mauganj, Rewa | Aug 2, 2025 मऊगंज पुलिस थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल को पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया। बताया जाता है कि मऊगंज थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल की काफी समय से पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिल रही थी।जिसके कारण पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद बृहस्पति पटेल पुलिस लाइन में आमद दे दी है।