मऊगंज: देवरी शिवमंगल सिंह गांव में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹56 हजार बरामद
Mauganj, Rewa | Aug 1, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के देवरी शिवमंगल सिंह गांव में दो माह पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 56 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।देवरी शिवमंगल सिंह गांव निवासी रामायण विश्वकर्मा के घर दो माह पूर्व चोरों ने लगभग 60 हजार रुपए नगदी और सामान चुरा ले गए थे।