मऊगंज: IPS ट्रेनिंग हेतु हैदराबाद रवाना होंगे मऊगंज SP दिलीप कुमार सोनी, रामचरण प्रजापति संभालेंगे एसपी की कमान
Mauganj, Rewa | Aug 2, 2025 मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी 40 दिन के लिए हैदराबाद में होने वाली आईपीएस ट्रेनिंग के लिए कल 3 अगस्त को रवाना होंगे।उनके स्थान पर आईपीएस रामचरण प्रजापति को 40 दिन के लिए भोपाल मुख्यालय द्वारा मऊगंज मे पदस्थ किया गया है।जो अब मऊगंज पुलिस अधीक्षक की कमान संभालेंगे। दिलीप कुमार सोनी आज 2 अगस्त की सायंकाल 7 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।