सुल्तानपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने 550 ग्राम गांजे के साथ बस्ती जिले के एक युवक को करौंदिया पुल के पास से किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर की पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बस्ती जिले के गन्नीपुर निवासी राहुल वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा को करौंदिया पुल के पास से 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी राहुल के विरुद्ध कोतवाली नगर में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।