चंदौली: जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर बने ब्रेकर पर उछली बाइक, अनियंत्रित होकर अपने बच्चे के साथ गिरी महिला
जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर बने ब्रेकर से एक बाइक उछल गई, जिससे गोद में लिए बच्चों को महिला लेकर गिर गई। दोनों को गंभीर चोटे आई है। पंचदेवरा निवासी ज्योति अपने एक वर्षीय पुत्र को दवा लेने हेतु पति के साथ बाइक से चंदौली आ रही थी, अनियंत्रित होकर बच्चे सहित गिर गई। शुक्रवार सुबह डाॅ अजय सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल मे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।