चंदौली: नौबतपुर के पास पुलिस ने एक डीसीएम और 2 मैजिक वाहनों से कुल 16 गोवंश किए बरामद, 4 तस्कर हुए गिरफ्तार
सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर के पास से पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को चार गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तस्करों से एक पिकअप व दो मैजिक वाहन में कुल 16 राशि गोवंशों को बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि गौ तस्कर गोवंशो को काटने हेतु बिहार के रास्ते पं बंगाल ले जाने वाले थे। चारों को जेल भेजकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।