चंदौली: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न हुई
डीएम के निर्देशन में जिला सैनिक बंधु की बैठक शुक्रवार दोपहर अपर जिलाधिकारी वित्त राज्य सुरेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से पेंशन,चिकित्सा,आर्थिक अनुदान,बैंक ऋण,पुलिस सुरक्षा व,जमीन संबंधित मामलों पर रुची लेते हुए उनके समस्याओं के बारे में जाना।