जिनके हाथों से आकार लेता है बस्तर का गौरव, आज उन्हीं हाथों का सम्मान करने का सौभाग्य मिला। 🙏
आज ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के रथ निर्माण कार्य में जुटे हमारे परिश्रमी कारीगरों से भेंट कर उनका सम्मान किया एवं उनकी कला, मेहनत और वर्षों से चली आ रही परंपरा को नई पहचान देने का प्रयास किया।
इस सम्मान से कारीगरों के चेहरों पर दिखी खुशी और भावुकता अत्यंत हृदयस्पर्शी थी।
बस्तर दशहरा की भव्यता के पीछे इन कारीगरों का अथक परिश्रम और पीढ़ियों से संजोई गई अद्भुत शिल्पकला है।
इनकी कला को पहचान, इनके श्रम को सम्मान और इनकी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।
कारीगरों का सम्मान , बस्तर की विरासत का सम्मान है।
#bastardussehra #maheshkashyap #bastar #shilpkaar #tradition