डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, कोई पात्र किसान न छूटे
कोण्डागांव, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्राम पिपरा, बेड़मा और शकरपुर के खेतों में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं पटवारियों को किसानों को डिजिटल फसल प्रविष्टि कराने और एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसलों का भौतिक सत्यापन एवं डिजिटल प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
किसानों के लिए अपनी उपज का विक्रय करने की प्रक्रिया में डिजिटल फसल प्रविष्टि एवं एग्री स्टैक पंजीयन महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने मैदानी अमले को किसानों से सतत संपर्क बनाए रखने और सर्वे में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र किसान सर्वे एवं पंजीयन से वंचित न रहे।
#Kondagaon #DigitalCropSurvey #AgriStack #किसानहित