कोल: 'हाथरस कांड' पर BKU भानु के अध्यक्ष भानु प्रताप ने कहा- अनुयायी सड़कों पर उतरे तो हमारे कार्यकर्ता उनके सिर फोड़ देंगे
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह आज अलीगढ़ पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए हैं। बातचीत करते हुए उन्होंने बाबा को ढोंगी व पाखंडी बताया और कार्रवाई की मांग की है। अनुयायियों के लिए उन्होंने कहा कि अनुयायी सड़कों पर उतरे तो हमारे कार्यकर्ता उनके सिर फोड़ देंगे।