कोल: नगला पला में गोलगप्पे बेचने वाले दुकानदार को उधार के ₹60 मांगने पर दबंग ने लोहे की रॉड से मारपीट कर किया घायल
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 थाना सासनीगेट इलाके के नगला पला में गोलगप्पे बेचने वाले दुकानदार युवक को अपने 60 रुपए उधार के मांगना भारी पड़ गया।दबंग ने लोहे की रोड से मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दुकानदार युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही मांग की है।पुलिस ने घायल को देर रात मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया,कार्यवाही का दिया आश्वासन।