कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 लेन देन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसने मुझसे उधार रुपए लिए थे। जब मैं अपने रुपए वापस लेने पहुंचा तो उक्त युवक के द्वारा मेरे साथ मारपीट कर दी गई। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संदर्भ में घायल युवक के द्वारा बुधवार करीब 12:00 बजे युवक के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत की है।