कोल: तमिलनाडु के बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या व हाथरस घटना के विरोध में बसपा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 तमिलनाडु के बसपा प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या व हाथरस घटना के विरोध में बसपा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ACM को दिया है और कार्रवाई की मांग की है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर उन्होंने आरोपितों को फांसी की मांग व हाथरस घटना में मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग की है।