कोल: नवनियुक्त 77 लेखपालों को प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में बांटे नियुक्ति पत्र, लेखपाल बोले ईमानदारी से करेंगे कार्य
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 लेखपाल भर्ती के नवनियुक्त लेखपालों को आज यूपी के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण ने नियुक्ति पत्र बांटे हैं। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 77 लेखपालों को उनके नियुक्ति पत्र दिए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवनियुक्त लेखपालों के चेहरे खुश नजर आए हैं।