महरौली: वसंत कुंज: जंगल के रास्ते भारत में घुसी, दिल्ली से पकड़ी गई, डिपोर्ट की कार्रवाई जारी
जंगल के रास्ते बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला भारत में कई साल पहले घुस गई और वहां से वह जैसे तैसे करके दिल्ली पहुंच गई और यही रहने लगी। उस बांग्लादेशी महिला को वसंत कुंज साउथ थाना की पुलिस टीम ने पहचान करके गिरफ्तार कर लिया है। आगे इसे वापस बांग्लादेश भेजने के लिए एफ आर आर ओ सेंटर में भेजा जा रहा है। पकड़ी गई इस महिला की पहचान कुलसुम बेगम के रूप में हुई है