महरौली: किशनगढ़: पुलिस ने शातिर लुटेरे/झपटमार को किया गिरफ्तार
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के किशनगढ़ थाना की पुलिस टीम ने लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विक्की कुमार उर्फ बिहारी के रूप में हुई है। यह दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी भी है। इसके ऊपर पहले से सात मामले चल रहे हैं। यह मुनिरका गांव में रहता है और अलग-अलग वारदात को अंजाम देता है।