महूगांव में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप
इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के महूगांव में रहने वाली एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही पीड़िता ने बताया कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।