डिंडौरी: पड़रिया गांव के घाट के पास मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, हादसे में मोटरसाइकिल चालक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडोरी जिले के समनापुर पड़रिया घाट के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । दरअसल मोटरसाइकिल चालक रविवार दोपहर 12:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर समनापुर से सारंग गढ़ जा रहा था उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और चालक हादसे में घायल हो गया।