भोरे: दयाल छापर पांडे टोला गांव में मक्का लाने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी क्षेत्र के दयाल छापर पांडे टोला गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मक्का का फसल लाने जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना में युवक की मां को भी गंभीर चोटे आई है। मंगलवार की दोपहर एक बजे मिले जानकारी के मुताबिक दयालछपर निवासी सुरेश राम का पुत्र राकेश राम मक्का लाने खेत के तरफ जा रहा था।