भोरे: कल्याणपुर के पास झरही नदी पर बना वैकल्पिक पुल पानी के तेज बहाव में बहा, आवागमन बाधित
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर के पास झरही नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पैदल और दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक पुलिया नदी के ऊपर बनाया गया था। जो रविवार की दोपहर एक बजे पानी के तेज दबाव में बह गया। पानी का दबाव इतना तेज था की लाख प्रयास के बावजूद भी पुलिया को बचाया नहीं जा सका। जिसके कारण दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया है।