भोरे: जगतौली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब माफिया बुलेट यादव गिरफ्तार, तीन साथी फरार, 270 बोतल शराब बरामद
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी पुलिस ने सोमवार की दोपहर एक बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए लुहसी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब माफिया बुलेट यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इस कार्रवाई में मौके से तीन साथी फरार हो गए। वही घर के बरामदे से 270 बोतल शराब पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इस पर शराब कांड के कई मामले दर्ज है।